फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जहानाबाद में हड़ताल खत्म, काम पर लौटे सफाईकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। नगरपंचायत अध्यक्ष के पति की ओर से की गई बदसलूकी को लेकर ठेका सफाई कर्मियों की हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। वाल्मीकि समाज के नेता अटल वाल्मीकि ने नगर पंचायत पहुंचकर चेयरमैन पति और सफाई कर्मियों के बीच समझौता करा दिया। सफाई कर्मियों ने बताया की जिन कर्मियों को निकाला गया था, उन्हें वापस काम पर रख लिया गया है। जिसको लेकर समस्त सफाई कर्मियों ने हड़ताल खत्म कर दी। सुबह से सभी काम पर लौट आए।
विज्ञापन

जहानाबाद नगर पंचायत के सफाई कर्मियों के द्वारा आरोप लगाया गया था कि तीन माह से उनका वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण उनका परिवार भुखमरी की कगार पर आ गया है। आरोप है कि सफाई कर्मियों ने चेयरमैन पति से बात की तो उन्होंने बदसलूकी की। इसको लेकर सफाईकर्मी शनिवार दोपहर दो बजे घटना के बाद से धरने पर बैठ गए थे। इससे कस्बे की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई थी।
मंगलवार को वाल्मीकि समाज के नेता अटल वाल्मीकि नगर पंचायत गए। उन्होंने सफाई कर्मियों से वार्ता की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पति से भी बात की गई। वार्ता सफल होने पर सफाई कर्मियों ने हड़ताल वापस ले ली। इसके बाद सभी सफाईकर्मी काम पर लौट आए। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जहानाबाद हरिपाल गंगवार ने बताया सफाई कर्मियों और चेयरमैन पति के बीच कुछ आपसी विवाद था जिसमें समझौता करा दिया गया है। हड़ताल खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें