फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने खत्म किया धरना

Tue, 05 Sep 2023 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का ब्लॉक बरखेड़ा के प्रांगण में चल रहा धरना अधिकारियों के आश्वासन पर मंगलवार को समाप्त हो गया। कार्यकर्ताओं ने जिला गन्ना अधिकारी व उपजिलाधिकारी बीसलपुर को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की वजह से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। सड़क हादसे भी हो रहे हैं। बीसलपुर एसडीएम सचिन राजपूत ने किसानों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही तीन बड़े गोआश्रय स्थल का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक गोआश्रय स्थल में 300 से अधिक पशुओं के रहने की क्षमता होगी।
इनमें गांव मूसेपुर जयसिंह में डेढ़ करोड़ की लागत से एक गोआश्रय स्थल का निर्माण होने जा रहा। वहीं दो अन्य गोआश्रय स्थल पांच माह में बनवा दिए जाएंगे। जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम ने किसानों को आश्वासन दिया कि बजाज शुगर मिल शीघ्र भुगतान नहीं करती है तो इस मिल का गन्ना अन्य मिलों को दे दिया जाएगा। इसका प्रस्ताव वह शासन को भेज देंगे। बजाज मिल के गन्ना प्रबंधक सुबोध गुप्ता ने 15 करोड़ प्रति माह देने का आश्वासन दिया है। मंगलवार को अधिकारियों के आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने देर शाम धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें