फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल जारी, दिया धरना और की नारेबाजी

Sun, 11 Sep 2016 12:13 AM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 विभिन्न मांगों को लेकर जिले भर के संविदा स्वास्थ्य कर्मी व आशाएं शनिवार को भी हड़ताल पर रहीं। नेहरू पार्क में नारेबाजी कर धरना दिया। वहीं, सरकारी अस्पताल के फार्मासिस्टों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर कार्य किया। 
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर छह सूत्रीय मांगों को लेकर जिलेभर के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों ने नेहरू पार्क में धरना दिया। आंदोलनरत आशाएं भी धरने में शामिल रहीं। धरना स्थल पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष देवेंद्र अस्थाना ने बताया कि प्रमुख सचिव ने आईपीएम के प्रदेश अध्यक्ष मयंक ठाकुर को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। आंदोलन की अगली रणनीति वार्ता पर निर्भर रहेगी। यदि मांगें मान ली जाती हैं तो हड़ताल समाप्त कर दी जाएगी, अन्यथा मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान यूपी हेल्थ एंड मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री हीेरेश सरन सक्सेना ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन किया और विचार रखे। धरने का नेतृत्व प्रशांत सक्सेना, डॉ. डीपी त्रिपाठी व गौरव गंगवार ने किया। धरने में डॉ. अनुपम जायसवाल, डॉ. विजय, डॉ. शुचि, डॉ. अखलाक, डॉ. वर्षा, डॉ. गुलजार, डॉ. दीपा, डॉ. प्रियंका, धर्मेंद्र, राजीव, पलाश, अरुण, मुशाहिद, मजहर, अमित, सत्यम, अंकित, प्रतिभा शुक्ला आदि शामिल रहे। 
बीसलपुर। बीसलपुर, बिलसंडा, बरखेड़ा, दियोरिया, खांडेपुर, चुर्रासकतपुर और दौलतपुर पट्टी आदि स्थानों के स्वास्थ्य केंद्रों के फार्मासिस्टों ने प्रांतीय आह्वान पर शनिवार को काली पट्टी बांधकर काम किया। 
विज्ञापन

फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय आह्वान पर वेतन विसंगति समेत विभिन्न मांगों को लेकर फार्मासिस्टों ने शनिवार को विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर कार्य किया। मंत्री अवधेश कुमार चौधरी ने कहा कि प्रांतीय निर्देश के अनुसार सभी फार्मासिस्ट 15 सितंबर तक काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। वहीं, 16 से 19 सितंबर तक हर दिन दो घंटे कार्य बहिष्कार व 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
पीएचसी में तालाबंदी कर आशाओं ने किया प्रदर्शन
हजारा। आंदोलनरत आशाओं ने शनिवार को कामबंद कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरतपुर के गेट पर तालाबंदी कर दी और नोरबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आशाओं ने मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वाली शकुंतला देवी, आशादेवी, कमलादेवी, अर्चनादेवी, रामवती, साधनादेवी, सुमनदेवी, राजकुमारी, मीना देवी, पुष्पा देवी, आरतीदेवी, ममतादेवी, हेमंतीदेवी, सुशीलादेवी, मीना कौर आदि शामिल रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें