सपा ने विधानसभा स्तरीय बूथ सम्मेलन आयोजित किया। मुख्य अतिथि शहर विधायक/कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद रहे। उन्होंने कहा कि बूथ को मजबूत बनाना बूथ सेनापतियों की जिम्मेदारी है। यही जीत का आधार है।
शहर के एक बारात में घर हुए सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सपा सरकार ने चार साल के कार्यकाल में सभी वादे पूरे किए हैं। विशिष्ट अतिथि एमएलसी अमित यादव रिंकू ने कहा युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश विकास पथ पर बढ़ रहा है। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, सयुस जिलाध्यक्ष मेंहदी रजा, अधिवक्ता सभा अध्यक्ष मनोज तोमर सहित कई पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता इम्त्यिाज अल्वी और संचालन अमित पाठक ने किया। यहां तस्लीम शान खां, अकबर अंसारी, वीरेंद्र पाल शर्मा, अमर सिंह, डॉ. राममूर्ति गंगवार, अशोक शम्शा, हाफिज फरियाद, अनिल कश्यप, मोहम्मद शमीम, शहिर अली, चंचल लोधी, आशिक अंसारी, शलभ गंगवार, तौकीर मलिक, डिम्पल गौड, विशाल वाल्मीकि, रिंकू पांडेय, फैसल खां, दिलशाद आलम, मोहित गंगवार, जितेंद्र लोधी, सादिक, गोमती प्रजापति, अनवर खां, शकील खां, मोहन स्वरूप, कैलाश यादव, संजय शर्मा, सुधीर शुक्ला शामिल रहे।