फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टनकपुर हाईवे पर लगी स्ट्रीट लाइटें सालों से खराब, अंधेरे में डूब जाता है मझोला

विज्ञापन
नगर पंचायत मझोला में हाईवे पर खराब पड़ी लाईटें व छाया अंधेरा।संवाद
विज्ञापन
मझोला। टनकपुर हाईवे पर शहर से 24 किलोमीटर दूर बसे मझोला में भी प्रकाश व्यवस्था का बुरा हाल है। हाईवे को रोशन करने के लिए आठ साल पूर्व लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब हैं। इससे लोगों को रात में अंधेरे में ही आवागमन करना पड़ता है। इधर, इन लाइटों की जगह एलईडी बल्व लगाए गए, उनमें भी काफी वर्तमान में खराब हैं। ऐसे में नगर में हाईवे किनारे बसी करीब चार हजार की आबादी परेशान है।
विज्ञापन

नगर पंचायत मझोला की आबादी करीब 13 हजार है। नगर के बीच से टनकपुर हाईवे गुजर रहा है। जो उत्तराखंड और उप्र की सीमा को जोड़ता है। हाईवे किनारे करीब चार हजार की आबादी है। वहीं करीब 200 दुकानें भी हैं। हाईवे पर रात नौ बजे तक नगर के लोगों की आवाजाही रहती है। वहीं हाईवे से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं।
नगर क्षेत्र में हाईवे की प्रकाश व्यवस्था की बात करें तो करीब आठ साल पूर्व तत्कालीन चेयरमैन अजय गोयल ने अपने कार्यकाल में लोगों की सुविधा के लिए स्ट्रीट लाइटें लगवाईं थी। देखरेख के अभाव में लंबे समय से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। खराब स्ट्रीट लाइटों की जगह एलईडी बल्व लगाए गए, उनमें भी कई खराब हो गए हैं। जिसकी वजह से रात होते ही हाईवे पर अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन

000
सौर लाइटें लगवाई, लेकिन राहत नहीं
हाईवे के दोनों ओर स्थित बाजार की दुकानों पर रात को प्रकाश की व्यवस्था के लिए नगर पंचायत की ओर से सौर लाइटें भी लगवाई गईं। जिनका कंट्रोल रूम नगर पंचायत परिसर में बनाया गया। लोगों का कहना है कि रात को दुकानें बंद होते ही इन लाइटोंं को बंद कर दिया जाता है। जिससे असुविधा होती है। रात में अंधेरा होने से छुट्टा पशुओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
000
20 नई स्ट्रीट लाइटें लगवाईं, उनका भी लाभ नहीं
नगर पंचायत की ओर से हाईवे पर 20 नए खंभे लगवाकर स्ट्रीट लाइटें लगवाई गईं, लेकिन कम दायरे में ही लाइटें लगने से इनका भी लाभ नहीं मिल रहा है। लोगों का कहना है कि सिर्फ औपचारिकता पूरी की गई है।
000
पुराने खंभों पर लाइटें खराब पड़ी है। उनपर लाइटें लगवाने की आवश्यकता है, लेकिन इस दिशा में कार्य नहीं हो रहा है। रात को अंधेरा होने से लोगों को समस्या होती है।
- द्वारका प्रसाद, सभासद
000
पूर्व में खंभों पर लगी लाइटें खराब हो गई हैं। नई लाइट लगाकर अंधेरे की समस्या खत्म की जा सकती है। रात को रोशनी होना जरूरी है।
- चरणजीत सिंह, व्यापारी
00
स्ट्रीट लाइटें खराब होने से संबंधित जानकारी नहीं है। जानकारी कर व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा।
- हरिपाल गंगवार, ईओ, नगर पंचायत

नगर पंचायत मझोला में हाईवे पर खराब पड़ी लाईटें व छाया अंधेरा।संवाद

नगर पंचायत मझोला में हाईवे पर खराब पड़ी लाईटें व छाया अंधेरा।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें