फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ मझोला महोत्सव का समापन

विज्ञापन
मझोला महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे।संवाद
विज्ञापन
मझोला। नगर पंचायत में चल रहे तीन दिवसीय मझोला महोत्सव का बुधवार रात रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। इस दौरान संगीत और नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। देर रात तक कार्यक्रम हुआ। अंतिम दिन बरेली के मेयर उमेश गौतम मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

महोत्सव की शुरुआत वैशाली विजय ने गीत गाकर की। इसके बाद पंजाबी डांस, राजस्थानी, ग्रुप डांस के कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
बच्चों ने नाटकों का मंचन किया। इसके बाद महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रस्तुति देने वाले कलाकारों और स्कूल के बच्चों को सम्मानित किया गया। मेयर उमेश गौतम ने महोत्सव की जमकर प्रशंसा की। इस दौरान डीएम संजय कुमार सिंह ने भी आयोजन को सराहा। अंत में लकी ड्रा का आयोजन किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने महोत्सव को सफल बनाने वाले मझोला नगर पंचायत के चेयरमैन निशांत प्रताप सिंह, विकास अग्रवाल, अरुण कुमार सिंह के अलावा सभासदों को सम्मानित किया। इस दौरान विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, एडीएम वित्त एवं राजस्व रितु पूनिया, सीएमओ डॉ. आलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर, बरखेड़ा चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल, बिलसंडा चेयरमैन डीके गुप्ता आदि मौजूद रहे।

मझोला महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्कूली बच्चे।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें