बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को हुई बैठक में 10 अगस्त को मनाए जाने वाले कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
बैठक में बताया गया कि 10 अगस्त को कृमि मुक्ति दिवस पर 65 प्राथमिक विद्यालयों और 216 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को दवाई खिलाई जाएगी। दवा खिलाने का कार्य स्वास्थ्य विभाग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के अलावा आशा कार्यकर्ता भी करेंगी। नौ अगस्त को इन सभी लोगों को दवा उपलब्ध करा दी जाएगी।
नौ अगस्त को इन लोगों को दवा खिलाने का तरीका भी बताया जाएगा। 10 अगस्त को सीएमओ की ओर से अधिकृत अधिकारी-कर्मचारी दवा खिलाने के कार्य का निरीक्षण करेंगे। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। इस मौके पर अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार, अभियान प्रभारी सरफराज अहमद आदि मौजूद रहे।