फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामेदार बैठक में एक दर्जन प्रस्ताव पास

Thu, 12 Feb 2015 12:17 AM IST
बीसलपुर/पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक सभागार में बुधवार को हुई क्षेत्र पंचायत समिति (बीडीसी) की बैठक में सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। एक दर्जन महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुए। कुछ मुद्दों को लेकर बैठक में हंगामा भी हुआ।
विज्ञापन


बैठक में सर्वप्रथम सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) एमपी सिंह ने पिछली बैठक की कार्यवाही को पढ़कर सुनाया। जिसकी पूरे सदन ने सर्वसम्मति से पुष्टि कर दी। बैठक में कुछ सदस्यों ने बिजली की खराब व्यवस्था ठीक न होने तथा कब्रिस्तानों की चहारदीवारी न कराने को लेकर तो कुछ ने बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के न आने की बात को लेकर हंगामा व शोर शराबा किया।

जिससे थोड़ी देर के लिए बैठक की कार्यवाही स्थगित रही। बाद में हंगामेदार बैठक के बीच करीब एक दर्जन महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास हुए। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं ब्लाक प्रमुख तारावती गंगवार ने हस्तक्षेप कर हंगामा खत्म कराया। तब कहीं जाकर बैठक की कार्रवाई दोबारा शुरू हुई। बैठक का संचालन सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रूपलाल ने किया।
विज्ञापन

बैठक में ये प्रस्ताव हुए पास
गांव मिघौना में आठ वर्ष से खराब पड़ी बिजली व्यवस्था सही कराने।
खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप व ट्यूबवेल सही कराने
कब्रिस्तानों की चहारदीवारी, वंचित इलाकों में खड़ंजा निर्माण कराने।
वंचित गांवों का विद्युतीकरण कराने, आवश्यकतानुसार नए इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाने।
जरूरतमंद गांवों में रिटेनिंग वॉल व पुलिया बनवाने।
मनरेगा के तहत अधिक कार्य कराने।
लापरवाह सफाई कर्मचारियों को दंडित कराने।  
इन विभागों के प्रतिनिधि रहे अनुपस्थित
गन्ना, चीनी मिल, सहकारिता, पुलिस, बिजली, वन, नलकूप, मंडी समिति, आपूर्ति।
इन विभागों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
विकास, पंचायत, स्वास्थ्य, जल निगम, कृषि, पशु पालन, बाल विकास, राजस्व, उद्यान, समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, रेशम।
इन अधिकारियों ने दी विभाग की जानकारियां
मनरेगा उपायुक्त शिवाकांत द्विवेदी, सीडीपीओ जीवंती जोशी, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) सीपी सिंह, जल निगम के सहायक अभियंता एमएम कुरैशी, वरिष्ठ पशु औषधिक बीडी पाल, राजस्व निरीक्षक कृष्ण पाल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र वर्मा, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रूपलाल, सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) एमपी सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें