फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 वित्तविहीन विद्यालयों ने नहीं दिया शिक्षकों का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लॉकडाउन में स्कूल बंद होने के बाद 28 वित्तविहीन विद्यालयों ने अपने यहां पढ़ाने वाले शिक्षकों का वेतन नहीं दिया है। डीआईओएस ने ऐसे विद्यालयों को पत्र जारी कर शिक्षकों का वेतन जल्द उनके खातों में भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना पर अंकुश रखने के लिए 23 मार्च को लॉकडाउन के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने सभी प्राइवेट संस्थाओं से अपने कर्मचारियों को वेतन न रोकने की अपील की थी। इसके बावजूद प्राइवेट वित्तविहीन स्कूलों ने अपने शिक्षकों को वेतन नहीं दिया। प्राइवेट और सरकारी विद्यालय लॉकडाउन में बंद चल रहे हैं। शासन का भी आदेश है कि किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं काटा जाएगा। जनपद में कुल 120 वित्तविहीन विद्यालय हैं। इनमें 92 विद्यालयों ने अब तक अपने शिक्षकों को वेतन दिया है। जबकि 28 विद्यालयों ने शिक्षकों के खाते में वेतन नहीं भेजा। डीआईओएस संतप्रकाश ने ऐसे विद्यालयों को पत्र जारी कर शिक्षकों का वेतन खातों में भेजने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस ने कहा कि विद्यालय किसी भी शिक्षक का वेतन न रोकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें