फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: क्रिकेट खेलने से रोका, विरोध करने पर किशोर से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक 14 वर्षीय किशोर से मारपीट कर दी गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहतसिम खां निवासी बोधऋषि शर्मा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका 14 वर्षीय पुत्र अंश शर्मा चरक के कुएं के पास शिव मंदिर के पड़ोस वाली गली में क्रिकेट खेलने जाता है।
आरोप है कि मोहल्ला निवासी शिवम रस्तोगी, दिलीप रस्तोगी और कुनाल रस्तोगी ने उनके पुत्र को गालीगलौज करते हुए क्रिकेट खेलने से मना किया और जान से मारने की धमकी दी। जब पुत्र ने विरोध किया तो 15 जुलाई की अपराह्न करीब ढाई बजे शिवम रस्तोगी ने अभिषेक शंखधार के साथ मिलकर उसे घर से बुलाकर मारपीट की।
विज्ञापन

घटना के समय वह घर पर नहीं थे। जब वे लौटे तो उनके पुत्र ने पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों का कहना है कि मारपीट के बाद किशोर काफी डर गया है। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें