अग्रवाल सभा में चल रही रासलीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से चल रहे रासलीला महोत्सव में सोमवार रात बांसुरी चोरी की लीला हुई। इसे देख भक्त भाव विभोर हो गए। श्रीराधा कृष्ण के जयकारों से पंडाल गूंजता रहा।
रासलीला में लीला का मंचन करते हुए कलाकारों ने दिखाया कि एक बार श्याम राधारानी से मिलने आए थे। वन विहार का आग्रह किया और वन विहार करते-करते राधा रानी के हाथों की अंगूठी चुरा कर ले गए। इस पर राधारानी की सखियों ने अंगूठी के बारे में उनसे पूछा। इस पर वह समझ गईं, कि अंगूठी श्याम ले गए। राधारानी की अंगूठी मांगने पर श्याम ने वापस कराने से मना कर दिया। इसके बाद बदला लेने के लिए सखियों ने श्याम के सोते समय उनकी बांसुरी, मोर पंख आदि समान चुरा लिया। श्याम की आंख खुलने पर बांसुरी और अन्य सामान गायब था। इस पर श्याम रोने का नाटक करते हैं। उन्हें रोता देख राधारानी को दया जाती है। बाद में राधारानी ने जो सामान चुराया था उसे पहनकर राधारानी से श्याम बन जाती हैं।