फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहगढ़-मैलानी में शीघ्र शुरू होगा स्टेशन का निर्माण

Sat, 03 Jan 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत से ऐशबाग तक प्रस्तावित ब्राडगेज रेल लाइन के लिए पूरनपुर में निर्माण कंपनी का कार्यालय बनाया गया है। कंपनी के एक अफसर ने बताया कि ब्राडगेज को लेकर पूरनपुर, दुधियाखुर्द, सेहरामऊ, माला में स्टेशन भवन का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। मैलानी और शाहगढ़ में भी स्टेशन का निर्माण शीघ्र शुरू करा दिया जाएगा। स्टेशन भवनों का निर्माण छह माह के अंदर पूरा कर दिया जाएगा। इसके साथ ही मैलानी से पीलीभीत तक 11 बड़े पुल और 42 माइनर पुलियों का निर्माण शुरू कराया जाएगा। सभी प्लेटफार्मों को ब्राडगेज के मानक के अनुरूप ऊंचा कराया जाएगा। प्लेटफामों की लंबाई साढ़े पांच सौ मीटर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि आमान परिवर्तन को 2016 तक का समय दिया गया है। इसके हिसाब से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें