फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीड़िता के लौटने पर दर्ज कराए जाएंगे बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में आत्मदाह की कोशिश करने का मामला : पीड़िता को लेने के लिए रवाना हुई पुलिस टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर (पीलीभीत)। लखनऊ में गोल्फ क्लब चौराहे के पास आत्मदाह की कोशिश करने वाली युवती को लाने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। पीड़िता के वापस आने पर पुलिस उसके बयान दर्ज करेगी। पीड़िता मंगलवार को भी लखनऊ में रही। देर रात तक उसके पुलिस टीम के साथ लौटने की संभावना है।

तीन दिन पहले एक युवती ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर दर्ज कराई गई रिपोर्ट की सीबीसीआईडी जांंच कराने और शीघ्र न्याय न मिलने पर परिवार सहित लखनऊ पहुंचकर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। सोमवार को भाई और भांजी के साथ लखनऊ पहुंची पीड़िता ने गोल्फ क्लब चौराहा के पास आत्मदाह की कोशिश की थी।
विज्ञापन

ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया था। उसे, उसके भाई और भांजी को हिरासत में लिया था। घटना की जानकारी पर पहुंचे पुलिस चौकी कंबोजनगर के इंचार्ज ने उसकी बात एसपी पीलीभीत से मोबाइल पर कराई थी। मंगलवार को पीड़िता ने मोबाइल पर बताया कि पूरी रात पुलिस हिरासत में रही। लखनऊ पुलिस ने हिरासत में लिए गए उसके भाई का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।
मंगलवार शाम को भाई के जमानत पर छूटने की उम्मीद है। सीओ प्रतीक दहिया ने बताया कि पीड़िता को लाने के लिए पुलिस टीम लखनऊ भेजी गई है। पीड़िता से पूछताछ कर उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन





यह है मामला

घर में घुसकर छेड़खानी और लूट के आरोप की घटना हजारा थाना क्षेत्र में नेपाल सीमा के एक गांव में 23 अप्रैल की रात डेढ़ बजे की है। हजारा पुलिस ने पीड़िता की ओर से 14 मई को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि वह बहन के साथ झाले में सोई थी। रात डेढ़ बजे चार पहिया वाहन से पहुंचे पांच लोगों ने घर मेंं घुसकर उससे छेड़खानी की। उसने और बहन ने जब विरोध किया तब आरोपियों ने उसके बाल पकड़कर चारपाई से नीचे गिराकर पिटाई की। इस मामले में उसने हजारा पुलिस को कटघरे में खड़ा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें