फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बयान लिया नहीं और फाइनल रिपोर्ट की तैयारी, पीड़िता ने की आत्मदाह की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर / लखनऊ। घर में घुसकर छेड़खानी और लूट के मुकदमे में पुलिस ने पीड़िता का बयान लिया नहीं और एफआर (फाइनल रिपोर्ट) की तैयारी शुरू कर दी। पता चला तो न्याय न मिलने से आहत थाना हजारा के एक गांव निवासी पीड़िता ने सोमवार को लखनऊ में गोल्फ क्लब चौराहे के पास आत्मदाह करने की कोशिश की। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। गौतमपल्ली पुलिस ने पीलीभीत पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना के बाद लखनऊ पहुंचे चौकी इंचार्ज ने पीड़िता की एसपी पीलीभीत से बात कराई। एसपी ने आरोपी पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर करने की जानकारी दी।
विज्ञापन


घटना हजारा थाना क्षेत्र में नेपाल सीमा से सटे एक गांव में 23 अप्रैल की रात करीब 1:30 बजे की है। थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर 14 मई को रिपोर्ट दर्ज की। रिपोर्ट में पीड़िता ने कहा कि वह बहन के साथ झाले में सोई थी। रात 1:30 बजे चार पहिया वाहन से पहुंचे पांच लोगों ने घर मेंं घुसकर उसके साथ छेड़खानी की। बहन और उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके बाल पकड़कर चारपाई से नीचे गिराकर पिटाई की।
जान से मारने की धमकी देते हुए असलहों के बल पर सोने की बाली लूट ली। शोर-शराबे पर पड़ोस के झाले में सो रहे भाई के पहुंचने पर उसकी भी पिटाई की। पीड़िता का आरोप है कि घटना को पुलिसकर्मियों ने ही अंजाम दिया।
विज्ञापन

इसको लेकर उसने दो दिन पहले मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर घटना की सीबीसीआईडी जांच कराने, न्याय न मिलने पर लखनऊ में परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी। रविवार को पीड़िता अपने भाई और भांजी के साथ लखनऊ रवाना हुई। सोमवार को सुबह करीब 10:45 बजे उसने गोल्फ क्लब चौराहे के पास आत्मदाह की कोशिश की।
ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। उसे और उसके भाई को हिरासत में ले लिया। पीड़िता ने लखनऊ से मोबाइल पर बताया कि घटना को पुलिसकर्मियों ने ही अंजाम दिया था, इस पर पुलिस ने पहले तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 13 मई को एक्स (ट्वीटर) पर पोस्ट करने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।
आरोप है कि एसओ हजारा से कहने के बाद भी उसके बयान दर्ज नहीं कराए गए। दर्ज रिपोर्ट में एफआर लगाने के लिए उसके विरोधियों से मिलकर पुलिस ने शपथ पत्र और अन्य झूठे साक्ष्य एकत्र करने शुरू कर दिए। न्याय न मिलने पर मजबूरन उसे आत्मदाह का कदम उठाना पड़ा।
घटना के बाद कंबोजनगर चौकी इंचार्ज ने लखनऊ पहुंचकर उसकी एसपी से बात कराई। एसपी ने आरोपी पुलिसकर्मियों के लाइनहाजिर करने और बयान के बाद अगली कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।



महिला ने हजारा थाना पुलिस पर लगाए हैं आरोप

एसीपी हजरतगंज (लखनऊ) विकास कुमार जायसवाल ने बताया कि महिला ज्वलनशील पदार्थ लेकर गोल्फ क्लब चौराहे पर पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने महिला को आत्मदाह करने से रोक लिया। महिला ने पीलीभीत के हजारा थाने की पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीलीभीत पुलिस के आने पर महिला को उनके साथ भेजा जाएगा।

पूर्व में मामला संज्ञान में आने के बाद जांच के निर्देश दिए गए थे। शिकायतकर्ता पर गलत आरोप लगाने वालों को गिरफ्तार का जेल भी भेजा गया था। इस मामले में पुलिसकर्मियों पर लगाए गए आरोपों की भी जांच कराई जा रही है। - अभिषेक यादव, एसपी

पहले भी पीड़िता ने आत्मदाह की चेतावनी दी थी। तब पीड़िता को विधिक कार्रवाई होने का आश्वासन देकर समझाया गया था। सोमवार को पीड़िता को लखनऊ में भी विधिक कार्रवाई होने को लेकर समझाया गया। जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। - प्रतीक दहिया, सीओ पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें