विकास भवन सभागार में जनसुनवाई करती राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय व मौजूद अधिकारी।स्र
- फोटो : punch news
पीलीभीत। विकास भवन स्थित गोमती सभागार में बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय ने जनसुनवाई की। इस दौरान घरेलू हिंसा और ससुरालियों की प्रताड़ना से संबंधित मामले आए। जिसके निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जनवाई के दौरान कुछ मामले अवैध कब्जा करने से संबंधित भी आए। इसके बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जहां एसएनसीयू वार्ड और पीएनसी वार्ड की स्थिति को परखने के साथ ही मरीज और तीमारदारों से जानकारी जुटाई। जन्म के एक घंटे के भीतर गाढ़ा पीला दूध पिलाने की सलाह दी। इसके बाद कन्या जन्मोत्सव में सात नवजात बालिकाओं को बेबी केयर किट वितरित की। इसके बाद बाल कल्याण समिति का निरीक्षण किया और काउंसलिंग कर बालिकाओं को घर भेजने के की प्रक्रिया पर अमल करने को कहा। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता आदि मौजूद रहीं।