पीलीभीत। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश पर 01 नवंबर 2026 को जिले में एक मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसकी कार्ययोजना तैयार करने के लिए एक बैठक हुई।
बैठक की अध्यक्षता अपर जिला जज और मेगा कैंप के नोडल अधिकारी त्रिभुवननाथ पासवान ने की। उन्होंने जनपद के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। निर्देश दिए कि मेगा कैंप में अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिया जाए। योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों के माध्यम से प्रचार किया जाएगा। बैठक में सिविल जज और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अरुण क्रांति यशोदास भी उपस्थित रहे।संवाद