गाजियाबाद में तीन अक्तूबर से शुरू होने वाली चार दिवसीय बालक/बालिकाओं की विद्यालयीय राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिले के कई बालक/बालिकाओं का चयन मंडलीय टीम में किया गया है।
बालक वर्ग के कोच सै. आबिद अली ने बताया कि बालक वर्ग में सचिन कुमार, प्रमोद, मोहम्मद कासिम, रितेश, रितिक और लखबीर का चयन किया गया है। जबकि बालिका वर्ग में जीजीआईसी की ज्योति, पूजा, अराधना, अनम, रजनी, प्रशंसा और सुंबुल का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि यह सभी बालक/बालिकाएं गाजियाबाद में तीन अक्तूबर से छह अक्तूबर तक आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में बरेली मंडलीय टीम की ओर से खेलेंगे। बालिका टीम का कोच विमला भारती को बनाया गया है। खिलाड़ियों के चयनित होने पर राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य ने उनके अच्छे प्रदर्शन की शुभकामना की है।