अखिल भारतीय किसान
महासभा कार्यकर्ताओं ने किसानों को मुआवजा न मिलने के विरोध में बरखेड़ा
में केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
किसान महासभा के जिला संयोजक
रामऔतार वर्मा के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता व किसान रविवार को बरखेड़ा
के दौलतपुर चौराहा पर एकत्र हुए। सभा हुई। सभा में किसान महासभा नेता
बाबूराम वर्मा ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार ने किसानों मुआवजा देने का
वादा किया था, लेकिन अभी तक वायदे के मुताबिक किसानों को मुआवजा नहीं दिया
गया। इससे साफ जाहिर होता है कि दोनों सरकारें किसान विरोधी सरकारें हैं।
कहा
कि केंद्र व प्रदेश सरकार मुआवजे के नाम पर राजनीति कर रही है। इसे
बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले समय में इन सरकारों को सबक सिखाया
जाएगा। जिला संयोजक ने कहा कि किसान महासभा गांव गांव जाकर किसानों की
समस्या सुन रही है। जल्द ही किसान जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद
कार्यकर्ताओं व किसानों ने साथ लाए केंद्र व प्रदेश सरकार के पुतले को
नारेबाजी कर आग के हवाले कर दिया।
पुतला दहन करने वालों में बाबूराम, रोशनलाल, श्यामबिहारी, नत्थूलाल, छेदालाल, रजा बख्श आदि शामिल रहे।