फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी शुरू होते ही रुलाने लगी बिजली

Mon, 23 Mar 2015 10:30 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम का पारा चढ़ने के साथ अब शहरवासियों को बिजली की आवाजाही व अघोषित कटौती रुलाने लगी है। रविवार की रात शेड्यूल से चार घंटे अधिक की कटौती की गई। सोमवार की सुबह पांच बजे आई बिजली आठ बजे फिर गुल हो गई। जिससे लोगों को पानी को लेकर काफी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन


दिन पर दिन मौसम का पारा चढ़ रहा है, जिससे बिजली की मांग भी बढ़ गई है। शहर में बिजली आपूिर्त का शेड्यूल भी लड़खड़ा रहा है। लोकल फाल्टों व अघोषित कटौती से शहरवासियों को बमुश्किल पांच से सात घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इस दौरान बिजली की आवाजाही रहती है।

रविवार की शाम आठ बजे बिजली गुल हो गई, जो रात 12.15 बजे आई। सुबह आठ बजे फिर गुल हो गई। इसके बाद दोपहर 11 बजे आपूर्ति चालू हुई। इसके बाद भी कई बार बिजली का आना-जाना लगा रहा। जिससे मोहल्ला तुलाराम, नईबस्ती, भूरे खां, मोहम्मद वासिल, आवास विकास कॉलोनी, अशोक कॉलोनी, जिला अस्पताल परिसर समेत कई मोहल्ले के  लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यह निधार्रित है कटौती का शेड्यूल
- सुबह 8.00 बजे से 12 बजे तक
- शाम 5.30 बजे से 8.30 बजे तक
- रात 12 बजे से सुबह 3.00 बजे तक
बिजली सप्लाई व्यवस्था ध्वस्त
शहर की बिजली सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। बिजली के आने-जाने का निश्चित समय नहीं है। जिससे दिक्कतें होती हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
रामविलास, मोहल्ला देशनगर
फाल्ट दूर करने नहीं आते कर्मचारी
फाल्ट होने पर शिकायत के बाद भी अधिकारी व कर्मचारी ध्यान नहीं देते हैं। इससे काफी दिक्कत होती है। सुबह बिजली चले जाने से पानी को लेकर दिक्कत हुई।  
दीपक, मोहल्ला सुनगढ़ी
आवाजाही परेशानी का है सबब
बिजली कब आती है और कब चली जाती है। इसका पता नहीं लग पाता। बिजली की आवाजाही पर रोक लगे। गर्मी के मौसम को देखते हुए सप्लाई बढ़नी चाहिए।
जेपी शर्मा, बागगुशेर खां
बिजली सप्लाई में हो सुधार
सुबह आठ बजे बिजली चली गई। इसके बाद करीब 11 बजे आई। जिससे पानी की काफी किल्लत रही। गर्मी का समय है। सप्लाई में सुधार करना चाहिए।
त्रिलोचन सिंह, मोहल्ला नईबस्ती
000
शहर में शेड्यूल के मुताबिक ही बिजली कटौती होती है। अतिरिक्त कटौती ऊपर से बिजली की सप्लाई में कटौती होने पर की जाती है। लोकल फाल्टों को समय से ठीक कराया जाता है।
विज्ञापन

दीपक नेगी, एसडीओ टाउन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें