शारदा नदी का जलस्तर वैसे तो स्थिर चल रहा है, जिसके चलते बुधवार को भी नाव का संचालन जारी रहा। नाव के जरिए ही लोग सारा दिन आते-जाते रहे। वहीं बाढ़ की आशंका के चलते एसएसबी की लग्गाभग्गा टू स्थित बीओपी चौकी के जवानों ने भी अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है।
शारदा नदी की धार नौजल्हा एवं नगरियाखुर्द में बनाई गई बाढ़ नियंत्रण योजना स्थल से तो बाईं ओर हटकर बह रही है, लेकिन नदी का पानी बुधवार को निर्माण स्थल के पास ही बहता दिखाई दिया। नदी की धार कब दाएं या बाएं किनारे की ओर अपना रुख करे, इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। अभी बरसात का समय पूरी तरह से शुरू नहीं हो सका है और पहले से ही नदी की धार का पानी दाईं ओर बह रहा है। ऐसे हालात में बाढ़ खंड के अभियंता नौजल्हा क्षेत्र में पानी के जलस्तर पर लगातार निगाह जमाए हुए हैं। उधर, बाढ़ की आशंका के चलते एसएसबी की लग्गाभग्गा टू बीओपी चौकी के जवानों ने अपना समेटना शुरू कर दिया है।