फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: श्रमदान कर बंबूक्रेट बनाना किया शुरू

विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र के गांव ​खिरकिया बरगदिया में धरने पर बैठे लोग।स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी की बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा न मिलने के विरोध में गांव खिरकिया बरगदिया में चल रहा क्रमिक धरना मंगलवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को ग्रामीणों से सामूहिक श्रमदान कर बांसों का बंबूक्रेट बनाना शुरू किया, ताकि नदी का जलस्तर कम होने पर बंबूक्रेट को नदी किनारे लगाकर कटान को रोका जा सके।
विज्ञापन


मंगलवार को धरने पर रामचंद्र, रामायन उर्फ बड़े, रामधारी, सोहन प्रसाद, अमरीक सिंह, राजकुमार, पप्पू, हरीबाबू, ज्ञानी मंजीत सिंह, गुड्डू, रामजीत बैठे। उनके समर्थन में गांव के कई लोगों ने धरने में शामिल होकर प्रदर्शन किया। मंगलवार को गांव के लोगों ने सामूहिक श्रमदान कर बांसों का बंबूक्रेट बनाना शुरू किया। ताकि नदी का जलस्तर कम होने पर बंबूक्रेट को नदी किनारे लगाकर कटान को रोका जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें