फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा

विज्ञापन
बीसलपुर में निकाली गई कलश यात्रा।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला बख्तावर लाल स्थित साईं श्री रक्षा आश्रम में बुधवार से शुरू होने वाली सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में मंगलवार की शाम नगर में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन



आश्रम के महंत अखिलेश मिश्रा ने बताया कि उनके आश्रम में प्रत्येक वर्ष इसी माह में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन होता है। इसी क्रम में बुधवार से उनके आश्रम में बुधवार से भागवत कथा शुरू होगी। इस सिलसिले में मंगलवार को नगर में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा शुरू होने से पहले आश्रम के महंत ने सभी 51 पीत वस्त्र धारी महिलाओं के सिरों पर पूजे गए कलश विधि-विधान से रखवाए।
यात्रा बैंड बाजों के साथ निकाली गई। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद यात्रा देर शाम आश्रम में पहुंचकर समाप्त हो गई। रास्ते में लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कलश यात्रा का नेतृत्व आश्रम के महंत अखिलेश मिश्रा ने किया। पूर्व में ही कलश यात्रा वाले मार्ग पर विशेष सफाई कराई गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें