फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के बीच चली एकदिनी मेला स्पेशल

Wed, 25 Nov 2015 11:12 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को पीलीभीत-टनकपुर के बीच चलाई गई एकदिनी मेला स्पेशल ट्रेन सूचना के अभाव में यात्रियों की भीड़ नहीं जुटा सकी। साथ ही रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन की सूचना प्रसारित न होने से लोगों को ट्रेन पकड़ने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल ने बुधवार को पीलीभीत-टनकपुर मेला स्पेशल ट्रेन चलाने के निर्देश दिए थे। मेला स्पेशल ट्रेन को बुधवार दोपहर 12.50 बजे रवाना होना था। जबकि टनकपुर से शाम 3.45 बजे पीलीभीत के लिए रवाना होना था। मेला स्पेशल ट्रेन की सूचना पर बुधवार को तमाम यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यात्री ट्रेन रवानगी को लेकर रेल कर्मचारियों से जानकारी लेते रहे मगर कोई सटीक सूचना नहीं मिल पाने से उनको काफी परेशानी उठानी पड़ी।
ट्रेन किस प्लेटफॉर्म पर खड़ी है, इसको लेकर न तो कोई सूचना चस्पा की गई और न ही लाउडस्पीकर के माध्यम से यात्रियों को जानकारी दी गई। यात्रियों को ट्रेन की जानकारी तब हुई, जब खड़ी ट्रेन में इंजन जोड़ा गया। मेला स्पेशल ट्रेन की जानकारी लगते ही तमाम यात्री रेलवे पटरियों पर कूदते फांदते ट्रेन की ओर दौड़ पड़े। रेलवे की अव्यवस्था के कारण लोगों को ट्रेन पकड़ने में जहां दिक्कत हुई वहीं स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब आधा घंटा देरी से 1.20 बजे टनकपुर के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेन के जाने का समय भी ठीक नहीं
मेला स्पेशल के इंतजार में बैठे यात्रियों का कहना था कि यदि मेला स्पेशल ट्रेन चलानी ही थी तो इसे सुबह नौ या दस बजे तक रवाना किया जाना चाहिए था। दोपहर में ट्रेन रवाना होने पर यह शाम को टनकपुर पहुंच सकेगी। ट्रेन रवानगी के समय को लेकर यात्रियों की संख्या भी न के बराबर ही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें