फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ठहरे हुए पानी से संक्रामक रोग फैलने की आशंका

विज्ञापन
बीसलपुर की संत नगर कॉलोनी में भरा पानी।संवाद
विज्ञापन
शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। नगर के कुछ इलाकों में बाढ़ का पानी अब भी भरा हुआ है। इससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है।

नगर में नौ जुलाई को बाढ़ आई थी। कुछ स्थानों पर अब भी बाढ़ का काफी पानी भरा हुआ है। संतनगर कॉलोनी में रेलवे क्राॅसिंग, रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के पास कई इलाकों में अब भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। पानी अब सड़ने लगा है, इससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

आसपास रहने वाले लोगों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित कराया लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में संबंधित अधिकारियों के प्रति रोष है। संबंधित अधिकारियों की अनदेखी के चलते यह जलभराव कब तक भरा रहेगा,कुछ कहा नहीं जा सकता। इस बावत एसडीएम महिपाल सिंह ने बताया कि बहुत जल्द इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें