बिलसंडा के रामलीला मैदान पर आयोजित रासलीला में लीला का मंचन करते कलाकार । संवाद
बिलसंडा। कस्बे में श्रीकृष्ण रासलीला का मंचन किया गया। इस मंचन में मीराबाई के चरित्र का वर्णन किया गया। मंचन को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
नगर के रामलीला मैदान पर चल रही श्री कृष्ण रासलीला में मथुरा वृंदावन के श्री गिर्राज महाराज रासलीला संस्थान के कलाकारों ने रविवार की रात मीराबाई के चरित्र का प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद