फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी लोग करें ईश्वर का स्मरण : मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कथावाचक अवधेश कुमार मिश्रा ने कहा कि सभी लोग हर हालत में ईश्वर का स्मरण अवश्य करें। इसी में उनका कल्याण है।
विज्ञापन

अवधेश कुमार मिश्रा ने कस्बा दियोरिया में सोमवार को दूसरे दिन प्रवचन करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति का मन ईश्वर की आराधना में सीधे न लगे, तो उसे साधु-संतों की शरण में जाना चाहिए। साधु संत परमात्मा के प्रतिबिंब होते हैं l साधु-संतों की शरण में जाने से ईश्वर का मन ईश्वर की आराधना में आसानी से लग जाएगा। इधर गांव खनंका में शाहजहांपुर के कस्बा निगोही से आए कथावाचक संकेत शुक्ला ने कहा कि सभी लोगों को अच्छे रास्ते पर चलना चाहिए। एक दूसरे की यथासंभव मदद करनी चाहिए। ऐसा करने वाले लोगों का समाज में काफी सम्मान मिलता है l उन्होंने कहा कि किसी को किसी का भी दिल नहीं दुखाना चाहिए। आरती और प्रसाद वितरण के साथ दोनों स्थानों पर कार्यक्रमों का समापन हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें