क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गेंदबाजी करती खिलाड़ी स्रोत आयोजक
पीलीभीत। फिट इंडिया महिला सप्ताह के तहत शहर के गांधी स्टेडियम में रविवार को हुई महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में स्टेडियम ट्रेनीज की टीम ने बाजी मारी। टीम ने स्टार क्लब को 10 रनों से हराया। प्रतियोगिता का उद्घाटन शिक्षक रत्ना यादव ने किया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में कई टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला स्टेडियम ट्रेनीज और स्टार क्लब क्रिकेट टीम के मध्य खेला गया।
10 ओवर के इस मैच में स्टेडियम ट्रेनीज के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम का स्कोर 66 रनों तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टार क्लब की टीम 56 रन ही बना सकी। इस तरह स्टेडियम की टीम ने 10 रन से मैच जीत लिया। विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर फुटबॉल कोच अविनाश शर्मा, हॉकी कोच प्रगति सिंह वेटलिफ्टिंग कोच महेश कुमार, स्विमिंग कोच दीपक विष्ट, बीनू गंगवार, गीता देवी आदि मौजूद रहीं।
क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गेंदबाजी करती खिलाड़ी स्रोत आयोजक