फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्टेडियम ट्रेनीज ने डायमंड हॉकी क्लब को 2-0 से हराया

विज्ञापन
गांधी स्टेडियम में हॉकी मैच के बीच ​भिड़ते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में खेले गए सात मैच, खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में रविवार को जिला हॉकी एसोसिएशन की ओर से कराई गई हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में स्टेडियम ट्रेनीज की टीम ने डायमंड हॉकी क्लब को 2-0 से हराकर जीत हासिल की। जिला स्तरीय जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने फीता काटकर किया। पहला मैच एसपीएस हॉकी क्लब व पीलीभीत स्टेडियम ट्रेनीज के खिलाड़ियो के बीच खेला गया। इसमें पीलीभीत स्टेडियम ट्रेनीज ने एसपीएस हॉकी क्लब को 5-3 के अंतर से हराया। दूसरा मैच डायमंड हॉकी क्लब व दियूरी हॉकी क्लब के बीच खेला गया। डायमंड क्लब ने 3-0 जीत हासिल की। तीसरा मैच दियूरी हॉकी क्लब बी व वॉरियर्स क्लब के बीच खेला गया। इसमें दियूरी क्लब 1-0 से विजयी रहा। चौथे मैच में स्टार हॉकी क्लब की टीम ने पीआईसी की टीम को 2-0 से हराया। पहला सेमीफाइनल में स्टेडियम ट्रेनीज व दियूरी टीम के बीच हुआ। स्टेडियम ट्रेनीज 4-0 से विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल डायमंड हॉकी पूरनपुर व स्टार हॉकी क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमे डायमंड क्लब 4-0 से विजयी रहा। फाइनल मैच में पीलीभीत स्टेडियम ट्रेनीज की टीम ने 2-0 से जीत हासिल की। प्रतियोगिता में अध्यक्ष प्रदीप खिंची, सचिव जय प्रकाश बघेल, राजेंद्र, आदित्य, शिवम, प्रमोद, प्रगति, विभांश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें