परिजनों से जानकारी जुटाते सीओ सिटी व कोतवाल। संवाद
- फोटो : Samvad
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशरफ खां में शनिवार दोपहर घर में अकेली महिला की उसके पति के भतीजे ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। घटना के समय महिला अपने सात माह की मासूम पुत्री के साथ घर पर अकेली थी।
सूचना मिलते ही सीओ अजय यादव कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। घटना के कुछ देर बाद पुलिस ने आरोपी शोएफ उर्फ मोनिश को गिरफ्तार कर लिया। सीओ के मुताबिक पूछताछ से सामने आया है कि शोएब महिला को एकतरफा चाहता था और इसी सनक में मंशा पूरी न होने पर उसकी जान ले ली। हालांकि, इस वजह से परिजन इन्कार कर रहे हैं।
मोहल्ला अशरफ खां निवासी सलीम अहमद ने बताया कि उसके चचेरे भाई का परिवार एक ही मकान में रहता है। सभी का दरवाजा अलग-अलग है। बीच में दीवार भी खींची हुई है। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे उसकी पत्नी निशा परवीन (30) घर पर अपने सात माह के बच्चे के साथ अकेली थी। वह सब्जी खरीदने गए थे। इसी दौरान उनका चचेरा भाई का बेटा शोएब उर्फ मोनिश घर में घुस आया और किसी बात को लेकर विवाद करते हुए चाकू से ताबड़तोड़ चार बार हमले कर दिए।
हमले में महिला के पेट, हाथ और पैर के हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। पेट में गहरा घाव होने से महिला का खून अधिक बह गया। घटना की सूचना मिलने पर सलीम मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी भाग चुका था। एंबुलेंस से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीओ अजय यादव, कोतवाल प्रमेंद्र कुमार पहले जिला अस्पताल स्थित माेर्चरी पहुंचे। संवाद
परिजनों से जानकारी जुटाते सीओ सिटी व कोतवाल। संवाद- फोटो : Samvad