फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससीडीआई, सचिव ने देखे गन्ना क्रय केंद्र

Tue, 10 Jan 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना विकास परिषद के एससीडीआई धर्मेंद्र प्रसाद दुबे और सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव जितेंद्र कुमार ने सोमवार को सात गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ककरा कला, बिलासनगर, खनंका, लुहिचा, बरसिया, रढ़ैता अ और ब आदि क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाएं देखीं। दोनों अधिकारियों ने खरीदे गए गन्ने को मानक के हिसाब से देखा और वहां मौजूद कर्मचारियों से मानक के अनुरूप ही गन्ना खरीदने तथा किसानों से भी जड़ व अगोला रहित गन्ना आपूर्ति करने को कहा। अधिकारियों ने क्रय केंद्रों के गन्ना खरीद संबंधी अभिलेख भी देखे। अधिकारियों ने गन्ने की तौल उतार और प्रेषण समेत सारी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा किसानों से किसी तरह की कोई दिक्कत होने पर सूचित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें