फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने नेपाल पुलिस के साथ की पेट्रोलिंग

Mon, 19 Oct 2015 10:43 PM IST
Madotanda
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडो नेपाल सीमा पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने को एसएसबी और नेपाल पुलिस के अधिकारियों के बीच संयुक्त बैठक हुई। इसके बाद दोनों देशों के जवानों ने संयुक्त रूप से बार्डर क्षेत्र की पेट्रोलिंग की।
विज्ञापन

बार्डर क्षेत्र के स्थित 26वीं वाहिनी एसएसबी की नौजल्हा चौकी पर कमांडेंट जेपी राना के निर्देश पर हुई संयुक्त बैठक में एसएसबी का नेतृत्व प्रभारी बलवीर सिंह खंडूरी और नेपाल पुलिस का नेतृत्व उपनिरीक्षक वराज खडका ने किया। दोनों अधिकारियों एवं जवानों ने क्षेत्र में भाईचारा बनाए रखने को संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाएं साझा करने और अपराध रोकने में एक दूसरे की मदद करने पर सहमति व्यक्त की।
गश्त के दौरान दोनों देश के नागरिकों को होने वाली किसी समस्या से बचाने के लिए संयुक्त पेट्रोलिंग का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय पिलर संख्या 20 से 21 तक पैदल और शारदा में समा चुके 22 व 23 की नाव से पेट्रोलिंग की। इस दौरान एसएसबी के 12 और नेपाल के 10 जवान साथ थे। नौजल्हा चौकी प्रभारी ने बताया कि बार्डर की सुरक्षा पूरी मुश्तैदी से की जा रही है। संयुक्त गश्त से सुरक्षा और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें