अंतरजनपदीय पुलिस आर्चरी (तीरंदाजी) प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते ए
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। शहर के एलएच शुगर फैक्टरी ग्राउंड पर मंगलवार को पुलिस विभाग की ओर से दसवीं अंतरजनपदीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जोन की नौ टीमों ने भाग लिया। पीलीभीत की टीम ने चैंपिनशिप पर कब्जा किया। एसपी समेत अफसरों ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में बरेली व मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों की टीम को भाग लेना था, लेकिन अमरोहा की टीम प्रतिभाग करने नहीं पहुंच सकी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पीलीभीत की टीम ने चैंपियनशिप पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महिला आरक्षी मीनाक्षी सक्सेना व आरक्षी मनीष को सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज घोषित किया गया।
एसपी अतुल शर्मा और एएसपी अनिल कुमार यादव ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार भी मौजूद रहे।