कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह
बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गाप्रसाद की सूरज कॉलोनी के नवनिर्मित शिव मंदिर में शुरू हुए चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सिलसिले में मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई।
शिव मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा में शामिल 51 पीतवस्त्रधारी महिलाओं के सिरों पर पूजे गए कलशों को विधि विधान से धारण करवाया गया। महिलाओं ने गुलेश्वर नाथ मदिर में पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने मंदिर के नल से कलशों में जल भरा। महिलाएं जल भरे कलशो को कार्यक्रम स्थल तक लाई। वहां कलशों को विधि-विधान से स्थापित करा दिया गया।
यात्रा के साथ कानपुर से आए यज्ञाचार्य रामजी पांडेय, इटावा से आए यज्ञाचार्य विनोद कुमार द्विवेदी, नरेंद्र नाथ शुक्ला और निर्मल शास्त्री भी थे। यात्रा के साथ आयोजन समिति के मुकुल शर्मा, मनोज कुमार, उपेंद्र पांडेय, पुनीत शर्मा, अमित पाठक, मोहित पाठक, अमय पाठक, केशव मिश्रा, अनूप शर्मा, नागेंद्र त्रिवेदी, प्रशांत मिश्रा, संदीप त्रिपाठी, और शोभित मिश्रा शामिल थे।
कलश यात्रा में शिवानी शर्मा, रानी शंर्मा, वंदना पाठक, दिव्या प ाठक, उपासना शर्मा इंदू शर्मा, सुबरा, और गुंजन त्रिपाठी समेत 51 महिलाएं शामिल थीं। संवाद