फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अमोलिका, समायरा पवार, आकाश, अभ्यांश सिंह फाइनल में पहुंचे

विज्ञापन
गांधी स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में चल रही यूपी स्टेट मेजर बैडमिंटन प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्वार्टर और सेमीफाइनल के लिए मैच हुए। इसमें लखनऊ की अमोलिका सिंह, नोएडा की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी समायरा पवार, वाराणसी के आकाश सिंह और अभ्यांश सिंह ने फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

महिला एकल वर्ग क्वार्टर फाइनल में अलीगढ़ की आराध्या कुशवाहा ने मुरादाबाद की सिमरन चौधरी को 21-11, 21-13 से पराजित किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में आगरा की राधा ठाकुर ने मेरठ की सिद्धि राठि को 21-18 21-17 से पराजित किया। पुरुष वर्ग के एकल क्वार्टर फाइनल में गोरखपुर के अयान खान ने प्रयागराज के प्रतीक श्रीवास्तव को 21-19, 23-11 से हराया। इसके बाद तीन सेट में हुए मैच में लखनऊ के सिद्धार्थ ने मुजफ्फरनगर के सूर्य प्रताप सिंह को 14-21 21-16 व 21-15 से हराया। मिश्रित युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच गोरखपुर के कुमार यश व लखनऊ की अमोलिका सिंह और प्रयागराज के प्रतीक श्रीवास्तव व मयूरी यादव की जोड़ी के बीच खेला गया। इसमें कुमार यश व अमोलिका की जोड़ी ने 21-16, 17-21, 21 -18 से जीत दर्ज की।
दूसरा युगल क्वार्टर फाइनल बरेली के अभिनव शर्मा व लखनऊ की नेहा सिंह का सहारनपुर के कपिल चौधरी तथा वाराणसी की रुद्राणी जायसवाल के बीच हुआ। इसमें कपिल व रुद्राणी की जोड़ी ने 21-9 19-21 21-18 से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

महिला एकल वर्ग में पहले सेमीफाइनल में लखनऊ की अमोलिका सिंह ने अलीगढ़ की आराध्या कुशवाहा को 21-13, 21-12 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में नोएडा की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी समायरा पवार ने आगरा की राधा ठाकुर को 21-14, 21-13 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष एकल के पहले सेमीफाइनल में वाराणसी के आकाश सिंह ने गोरखपुर के अयान खान को 21-19, 20-22, 21-16 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में वाराणसी के अभ्यांश सिंह ने लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्रा को 21- 18, 21-19 से पराजित किया। शुक्रवार को फाइनल मैच होंगे।
---
अभी और आगे जाने की तमन्ना
फोटो 11
आठ साल से बैडमिंटन खेल रहा है। नेशनल स्तर तक पहुंच गया हूं, अभी प्रयास जारी हैं। पीलीभीत में टूर्नामेंट में शामिल होकर अच्छा महसूस हुआ।
- सूर्या, मुज्जफनगर
000
फोटो 12
12 साल की उम्र से बैडमिंटन खेलने का शौक है। चार सालों से नेशनल स्तर से टूर्नामेंट खेल रहा हूं। ऑल इंडिया 31 वीं रैंक हैं। अभी सफर जारी है।
- आदित्य वर्मा, नोएडा
00
फोटो 13
बैडमिंटन में शुरू से रुचि रही है। पांच साल से प्रदेश स्तर के कई टूर्नामेंट में भाग ले चुका हूं। पीलीभीत में टूर्नामेंट का भी बेहतर अनुभव रहा।
-स्नेहा, लखनऊ
00
फोटो 14
अभी दो साल से ही बैडमिंटन शुरू किया। प्रदेश स्तरीय खेलों में भाग लिया। इस खेल में बहुत आगे जाने की तम्मना है। जनपद में पहली बार टूर्नामेंट में भाग लेने पहुंची हूं।
विज्ञापन

- अनुष्का, कानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें