फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आज से होगा एसएस कॉलेज में खेल महोत्सव का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में खेल महोत्सव व अंतर महाविद्यालयी फुटबॉल (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सीडीओ श्याम बहादुर सिंह होंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. आरके आजाद ने बताया कि खेल महोत्सव में मुमुक्षु शिक्षा संकुल की पांचों संस्थाओं के छात्र-छात्राएं जूनियर व सीनियर श्रेणी में प्रतिभाग करेंगे। उनके बीच वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, शतरंज, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स व फुटबॉल प्रतियोगिताएं होंगी।
वहीं, संस्थाओं के शिक्षकों के बीच भी स्पर्धाएं होंगी। इनमें रस्साकसी, बैडमिंटन, 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ शामिल है। अंतर महाविद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 20 व 21 अक्तूबर को होगा। जिसमें बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर की टीमें शामिल होंगी। 21 अक्तूबर को पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह अपराह्न तीन बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें