पीलीभीत। शहर निवासी मोहम्मद बिलाल को राज्य स्तरीय बैडमिन्टन प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम में चयन किया गया है। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज की ओर से बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के मोहम्मद बिलाल ने सिंगल्स और डबल्स के फाइनल मैच में बेहतर प्रदर्शन किया। मोहम्मद बिलाल हरदोई में 23 सितंबर से होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में मंडल की ओर से प्रतिभाग करेंगे। शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी और ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र मोहम्मद बिलाल वर्ष 2015-16 में सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। वे अपनी सफलता का श्रेय जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, मनोज और बैडमिंटन संघ के सचिव अनिल महेंद्रू को देते हैं। ब्यूरो