फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस: 94 मामलों में महज 12 का हो सका निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले की समस्त पांचों तहसीलों पर आयोजित समाधान दिवस में कुल 94 मामले आए। जिसमें महज 12 का निस्तारण हो सका। सर्वाधिक मामले राजस्व व पुलिस से संबंधित थे। जिन मामलों का निस्तारण नहीं हो सका। उसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सदर तहसील में एसडीएम वंदना त्रिवेदी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 13 शिकायतें आईं, जिनमें नौ का निस्तारण हो सका ।
विज्ञापन

बीसलपुर। एडीएम देवेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भी 26 में महज चार शिकायतों का निस्तारण हुआ। संचालन एसडीएम सौरभ दुबेे ने किया।
पूरनपुर। एसडीएम चंद्रभानु सिंह की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 31 शिकायतें आईं। इसमें तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसीलदार आशुतोष कुमार, सीओ कमल सिंह, बीडीओ नीरज दुबे आदि अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कलीनगर। एसडीएम हरिओम शर्मा की अध्यक्षता में 14 में महज एक शिकायत का ही निस्तारण हो सका जबकि अमरिया में एसडीएम जंग बहादुर आदि अफसरों के समक्ष फरियाद लेकर पहुंचे आठ फरियादियों में महज दो की शिकायत निस्तारित की जा सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें