फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम ट्रेनीज की टीम 2-1 से बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर गांधी स्टेडियम में 14 वर्षीय हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला खेल कार्यालय की ओर से हुई इस प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ रमेश चंद्र पांडेय ने किया। इसमें आठ टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पहला मैच पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंवरपुर और लायंस बाल विद्या मंदिर के बीच हुआ। जिसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय 2-0 से विजेता रहा। दूसरे मैच में पूर्व माध्यमिक विद्यालय दियूरी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंदोई को 2-1 से हराया। तीसरे मैच में स्टेडियम ट्रेनीज ने एसएन इंटर कॉलेज टीम को हराया। चौथे मैच में चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने राम इंटर कॉलेज को 3-2 से हराया। पहले सेमीफाइनल मैच में स्टेडियम ट्रेनीज ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंवरपुर को पराजित का फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय दियूरी को हराया। फाइनल मैच में स्टेडियम ट्रेनीज ने चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को 2-1 से हराकर मैच जीत लिया। निर्णायक मंडल में शाहिद खां, विमला भारती, आबिद अली, जयप्रकाश, शिवम कटियार शामिल रहे।

पुरुष एकल में गुनदीप और महिला एकल में सागरिका ने मारी बाजी
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम के बैडमिंटन कोट में चल रही दो दिवसीय स्वर्गीय जगदीश सरन की स्मृति में हुई जनपदस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले गए। जिसमें पुरुष एकल में गुनदीप चावला और तंजीत यूसुफ, महिला एकल में सागरिका चौधरी और अनुशिका सिंह, बालक वर्ग एकल में उदित प्रकाश और आलोक वर्मा, बालक युगल में उदित प्रकाश एवं आलोक वर्मा और हर्षित सिंह एवं राजन ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में राजेंद्र कुमार, गुड्डू राना, बृजेंद्र गंगवार, विक्रम सिंह शामिल रहे। सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुदेश कुमारी ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर एसडीएम सदर वंदना त्रिवेदी, बैडमिंटन संघ अध्यक्ष अनिल महेंद्रू तहसीलदार विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें