फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Thu, 08 Jan 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में बुधवार को हुए एक समारोह में गोवा में दिसंबर माह में हुई राष्ट्रीय विद्यालयी फुटबाल प्रतियोगिता में यूपी टीम की ओर से शामिल होने वाली फुटबाल खिलाड़ी एकता और नेहा को सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष रुकैय्या आरिफ ने दोनों फुटबाल खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। दोनों ही वीरांगना अवंती बाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं हैं और आपस में सगी बहनें भी हैं। वह टीम मैनेजर गीता जोशी के नेतृत्व में गोवा गई थी। इस मौके पर जिला पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें