महाविद्यालय में क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने किया। दूसरे दिन छात्र वर्ग की वालीबाल, कबड्डी और खोखो प्रतियोगिता हुई। जबकि छात्राओं ने गोला फेंक, भाला फेंक प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सरिता के निधन की सूचना पर कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई। इधर शाम चार बजे पुरस्कार वितरण समारोह शुरू हुआ। जिसमें विजेता प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की गई। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र मोहम्मद साबिर और छात्रा वर्ग में जसवंती और प्रगति सिंह ने संयुक्त रुप से ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। मुख्य अतिथि जिला जज वीके मिश्रा ने विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा आयोजित की गई क्रीड़ा प्रतियोगिता की सराहना की। संचालन सहायक क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने किया। इस मौके पर डॉ. केआर कांडपाल, डॉ. सौरभ वर्मा, डॉ. आरएस मिश्रा, डॉ. विपिन नीरज, डॉ. सतेंद्र नरायन, डॉ. आरसी शुक्ला, डॉ. प्रणव शास्त्री, डॉ. अंग्रेज सिंह, डॉ. विशाल सक्सेना, डॉ. विजय अग्रवाल, डॉ. प्रतिभा पांडेय, अनिल गोयल, रमेश राजा, दिनेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. विनय गर्ग ने आभार जताया।