फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाप्त होंगी गन्ना कॉलेज के तीन प्रवक्ताओं की सेवाएं

Sun, 06 Nov 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
समाप्त होंगी गन्ना कॉलेज के तीन प्रवक्ताओं की सेवाएं - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
गन्ना कृषक महाविद्यालय में वर्ष 2003 से आयोग से नियुक्त तीन प्रवक्ताओं की सेवाएं समाप्त होना तय है। प्रबंध समिति के आदेश के खिलाफ मिला स्टे हाईकोर्ट से खारिज होने के बाद कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

गन्ना कृषक महाविद्यालय में वर्ष 2003 में उच्च शिक्षा आयोग से चार प्रवक्ताओं क्रमश: डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ.वीके शर्मा, डॉ. सोवान सईद व डॉ. नसरीन बानो की तैनाती की गई थी। इस पर तत्कालीन प्रबंधक लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने प्रबंधतंत्र की बैठक में हुए निर्णय के बाद चारों को हटाने के आदेश जारी किए थे। प्रबंधतंत्र के इस निर्णय पर चारों प्रवक्ता कोर्ट से स्टे हासिल कर लिया था। काफी समय तक चली सुनवाई के बाद पिछले माह 17 अक्तूबर  को हाईकोर्ट ने प्रवक्ताओं को मिला स्टे खारिज कर दिया। इस बीच प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह सेवानिवृत्त हो गए जबकि डॉ. सोबान सईद अवकाश पर चले गए। वर्तमान में डॉ.वीके शर्मा व डॉ. नसरीन बानो ही कार्यरत हैं। हाईकोर्ट से स्टे निरस्त होने के बाद से ही प्रवक्ताओं की सेवाओं पर संकट छा गया था। अब हाईकोर्ट का आदेश मिलने पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। डीसीओ राजेश्वर सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन की कार्रवाई महाविद्यालय प्राचार्य एवं प्रबंध समिति को करनी है। इसके लिए प्राचार्य को लिखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें