फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसे का वीडियो: पीलीभीत में तेज रफ्तार कार ने दंपती और दो बच्चों को रौंदा, चारों की हालत नाजुक

Thu, 29 Jan 2026 10:00 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बरखेड़ा कस्बा में बुधवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। ब्लॉक तिराहे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपती और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार से सड़क पर पड़ी महिला को कुचलकर भाग गया। 
विज्ञापन
कार ने बाइक सवारों को रौंदा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले में बुधवार की रात बरखेड़ा कस्बा में ब्लॉक तिराहा पार कर रहे बाइक सवार दंपती और दो बच्चों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। घायलों को बरखेड़ा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन घायलों की हालत गंभीर होने पर उनके परिजनों ने सभी को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 10 बजे बरखेड़ा निवासी जमील अपनी पत्नी महनाज बी और दो पुत्रियों शाहिदा (9) व एक वर्षीय शाबिया को लेकर बाइक से ब्लॉक तिराहा पार कर रहे थे। तभी पीलीभीत की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर बैठी महिला करीब पांच फीट उछलकर सड़क पर गिरी। उसकी गोद में मासूम बच्ची थी। 

विज्ञापन

घायल महिला को कुचलकर भागा कार चालक 
हादसे में बाइक सवार दंपती और उनके बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग कार चालक को पकड़ने दौड़े। चालक ने खुद को बचाने के लिए जमीन पर पड़ी महनाज के ऊपर से कार निकाल दी और भाग गया। महनाज के दोनों पैर कार के पहियों से कुचल गए। चालक कार लेकर बीसलपुर की ओर भाग गया। 

घायलों को आननफानन सीएचसी बरखेड़ा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल न ले जाकर बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दर्दनाक हादसा वहां एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें