फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ की तर्ज पर बनेगी वन विभाग की स्पेशल टीम

Sat, 14 Jan 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 वन एवं वन्यजीव अपराध, मानव वन्यजीव संघर्ष एवं तस्करी जैसे मामलों पर अंकुश लगाने को अब वन विभाग में भी स्पेशल टीम बनेगी। इसके लिए विभागीय स्टाफ से भी युवा और तेज तर्रार कर्मियों को चयनित कर लखनऊ में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।प्रमुख वन संरक्षक रूपक डे ने वन अपराधों पर नियंत्रण के लिए वन विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इसमें अपराध समीक्षा के साथ उन्होंने वन विभाग की स्पेशल टीम गठित करने पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा मिर्जापुर में दुलर्भ प्रजाति की बिल्लियां  पकड़े जाने, शाहजहांपुर में चंदन की लकड़ी और बलरामपुर में कछुए पकड़े जाने के बाद वन्य अपराध रोकने के लिए अलग टीम बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा इसके लिए प्रभाग स्तर पर टीम बनाई जाएगी जिसमें संबंधित प्रभाग के ऐसे वनकर्मियों को चिह्नित किया जाएगा जो युवा होने के साथ तेज तर्रार और जानकार हो। इस टीम के लिए वनकर्मियों से ही आवेदन मांगे जाएंगे ताकि वह स्वेच्छा से टीम में शामिल होने पर बेहतर कार्य कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें