फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष सचिव राजस्व  तहसील सदर पहुंचे

Mon, 21 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
बैठक। - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
विशेष सचिव (राजस्व) मनोज कुमार ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। वहीं सदर तहसील के निरीक्षण के दौरान राजस्व वसूली से संबंधित जारी किए गए सम्मनों व नोटिसों की तामीला स्थिति को भी परखा।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव के निर्देश पर सोमवार करीब 12 बजे विशेष सचिव सदर तहसील पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजस्व वसूली से संबंधित सम्मन व नोटिसों की तामीला की स्थिति की जानकारी ली। पंजिकाओं व राजस्व वादों की रिट याचिका का गहनता से अवलोकन किया। कर्मचारियों व अधिकारियों की सेवा पुस्तिकाएं व जीपीएफ की पासबुकें भी देखीं। उन्होंने कई मामलों में तहसीलदार व एसडीएम को संयुक्त रूप से हस्ताक्षर करने के भी निर्देश दिए। डेड स्टाफ पंजिका का निरीक्षण कर कहा कि जो सामान क्रियाशील नहीं है, ऐसे सामान को तत्काल नीलामी कर हटाया जाए। इसके अलावा उन्होंने तहसील परिसर का भ्रमण कर साफ सफाई का भी निरीक्षण किया। तहसील का निरीक्षण करने के बाद विशेष सचिव ने गांधी सभागार में राजस्व व चकबंदी विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और राजस्व बकाया वसूली, राजस्व वादों का निस्तारण आदि की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कहा कि राजस्व व चकबंदी वादों का निस्तारण दिए गए लक्ष्य के अनुरूप शीघ्र किया जाना चाहिए। बड़े बकाएदारों से वसूली अभियान चलाकर की जाए, ताकि शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जा सके। इस मौके पर एडीएम अजयकांत सैनी, एसडीएम सदर सुरेंद्र बहादुर, तहसीलदार शिवांकांत द्विवेदी समेत चकबंदी, मनोरंजनकर, व्यापार कर, संभागीय परिवहन विभाग, आबकारी, विद्युत, स्टॉप पंजीयन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें