पूरनपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में आपत्तिजनक टिप्पणी पर रोष व्यक्त किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार वीरेंद्र कुमार को सौंपकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
सपा नेता तौफीक अहमद कादरी के नेतृत्व में शनिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि गैर मर्यादित टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में तौफीक अहमद कादरी, ताज मोहम्मद, नादिर रजा बरकाती, मोहम्मद जावेद, परवेज हुसैन, नुसरत परवीन, शोएब कुरैशी शामिल रहे। संवाद