फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी की फटकार पर चेती जहॉनाबाद पुलिस

Sun, 20 Dec 2015 11:49 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी की फटकार के बाद जागी जहॉनाबाद पुलिस ने चुनावी रंजिश में हुई मारपीट के तीन मामलों में मेडिकल के आधार पर धारा 324 बढ़ा तो दी है, लेकिन पुलिस आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

हफ्ते भर पहले थाना जहॉनाबाद के गांव शाही, बसंतापुर और दो दिन पहले गांव सुंदरपुर में चुनावी रंजिश में जमकर मारपीट हुई थी। शाही में हमलावरों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगा था। पुलिस ने तीनों मामलों की महज एनसीआर दर्ज कर कागजी कोरम पूरा किया था। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज गांव सुंदरपुर के पीड़ित शनिवार को नवनिर्वाचित प्रधान मोहम्मद यासीन के साथ आकर एसपी से मिले थे।
आरोपियों ने आरोप लगाया था कि 18 दिसंबर को गांव सुंदरपुर में वोट न देने पर हारे प्रत्याशी के परिवार के लोगों ने मोहम्मद सिद्दीक को पकड़ लिया और उसके साथ गालीगलौज की। आरोप था कि हमलावर उन्हें अपने घर में उठा ले गए और उनकी जमकर उनकी पिटाई की। पुलिस ने सिर्फ एनसीआर दर्ज कर की है। आरोपियों को गिरफ्तार भी नहीं कर रही है और न ही मेडिकल के आधार पर धाराएं बढ़ा रही है।
विज्ञापन

एसपी जवाहर ने एसओ धनंजय सिंह को डांटते हुए मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाने के निर्देश दिए थे। एसपी की फटकार के बाद एसओ ने मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर तीनों मामलों में धारा 324 बढ़ा दी है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी के कोई प्रयास नहीं किए हैं। एसओ ने धारा बढ़ाए जाने की बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें