फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सपाइयों ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाया

विज्ञापन
पूरनपुर में एसडीएम को ज्ञापन देते सपाई-संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। सपाइयों ने विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में पांच हजार संदिग्ध मतदाता शामिल होने का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मंयक गोस्वामी को दिया।
विज्ञापन


सपा नेता राजकुमार राजू के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि फर्जी मतदाताओं के नाम शामिल होना गंभीर है। गलत ढंग से शामिल किए गए मतदाताओं के प्रमाण और तथ्य उनके पास है। मतदाता सूची की शुद्धता और निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित होने की आशंका हे। लोकतंत्र की मजबूती और निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदाता सूची का शुद्ध, पारदर्शी और वास्तविक होना आवश्यक है। ज्ञापन में मामले को संज्ञान मेंं लेकर मतदाता सूचियों ने दर्ज किए गए संदिग्ध मतदाताओं की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांंग की गई। ज्ञापन देने वालों में सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजय सिंह यादव, जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, मोहम्मद इमरान , नोमान अली वारसी, संदीप यादव, याकूब अली अंसारी, अहीद खां, साकिब आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें