सपा नेता जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से हमें उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
सपा के जिला कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पंडित जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा आंदोलनों में वह बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। उसकी सक्रियता और कार्य करने के जोश को देखते हुए उन्हें छोटे लोहिया के नाम से जाना जाता था। जिलाध्यक्ष ने पार्टी हित में उनके द्वारा किए गए आंदोलनों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर ने कहा कि उनके मन में गरीब, कमजोर और पीड़ितों के लिए करुणा थी। समाजवाद की लड़ाई में उनका योगदान हमेशा प्रेरणा का काम करेगा। इस मौके पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी सक्सेना, अशोक शम्सा, तसलीमशान खां, अरूण वर्मा, शीला गंगवार, अमर सिंह, प्रशांत शर्मा, सचिन, रेहान अल्वी, वीरेंद्र पाल शर्म, जमीरूल, चमन गंगवार, गोविंद मौर्य, मोहन सिंह, राजू सक्सेना सहित कई लोग थे।