- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ आयोजन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गांधी स्टेडियम में मैत्री हॉकी मैच खेला गया। सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के बीच हुए इस मैच में सीनियर टीम ने 2-1 से जीत हासिल की। मैच में स्वयं पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने भी सीनियर टीम की ओर से प्रतिभाग किया।
पुलिस अधीक्षक मुनिराज रविवार को गांधी स्टेडियम में हुए हॉकी मैच में अपनी टीम का नेतृत्व करते नजर आए। सीनियर टीम की ओर से वह कप्तान रहे। सीनियर और जूनियर टीम के बीच हुए संघर्षपूर्ण मैच का डीएम मासूम अली सरवर सहित कई अधिकारियों ने जमकर लुत्फ उठाया। अंत में सीनियर टीम ने 2-1 से जीत हासिल की। डीएम ने दोनों टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में अपेक्षित सफलता पाने के लिए शरीर का स्वस्थ होना जरूरी है, जिसके लिए खेल एक जरूरी अंग है। मैच व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन जिला क्रीड़ाधिकारी प्रदीप चौहान ने किया। यहां सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा, हॉकी कोच अमजद अली, आबिद अली, अनुप्रिया सिंह, ममता भारती, देवल सहित कई लोग मौजूद रहे।