फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एसपी इलेवन ने डीएम इलेवन को दी मात

Sun, 02 Feb 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मैत्री मैच में एक दूसरे से हाथ मिलाते डीएम और एसपी।स्रोत:स्कूल
विज्ञापन
पीलीभीत। बेनहर स्कूल के रणजीत स्टेडियम में रविवार को डीएम इलेवन और एसपी इलेवन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें एसपी इलेवन की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. परविंदर सिंह सैहमी की मौजूदगी में हुआ टॉस जीतकर एसपी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 190 रनों का स्कोर बनाया। मोनू ने 60 और इमरान ने 68 रनों की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएम इलेवन की टीम 93 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। डीएम इलेवन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने सर्वाधिक 21 रन बनाए।
एसपी इलेवन की ओर से एसपी अविनाश पांडेय के अलावा प्रतीक दहिया और नदीम ने दो-दो विकेट झटके। बेनहर स्कूल के संस्थापक प्रधानाचार्य रंजीत सैहमी ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार इमरान को मिला। मैच के अंपायर रमनदीप सिंह और अमन सिंह रहे। राजेंद्र मौर्य और देव सिंह ने स्कोरिंग की जिम्मेदारी संभाली। संचालन गुरसेवक सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें